डोईवाला क्षेत्र में जिलाधिकारी महोदय देहरादून के निर्देशन में संयुक्त दल में विभूति जुयाल क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी डोईवाला, राजेंद्र रावत नायब तहसीलदार डोईवाला, गोकुल रमोला पूर्ति निरीक्षक द्वारा घरेलू गैस की कालाबाजारी और दुरुप्रयोग रोकने के लिए औचक निरीक्षण की कार्यवाही की गई l मुखबिर से सूचना मिलने पर तुरंत सुनार गांव विस्थापित क्षेत्र अठ्ठुरवाला डोईवाला के एक छोटे से मकान पर छापा मारा गया जहां संदिग्ध हालातों में कुछ सिलेंडर और दो युवक पाए l पूछने पर कोई संतोषक जवाब या कागजात न दिखाने पर गहनता से पूछने पर 8 छोटे एक बड़ा कमर्शियल सिलेंडर रिफिलिंग कीट बसुरी बरामद हुई l मौके से जब्त करते हुए इंदर भारत गैस एजेंसी को सौंपे गए l यूपी निवासी दोनों युवकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई l

श्री विभूति जुयाल द्वारा बताया गया कि काफी समय से इस सम्बन्ध में शिकायतें प्राप्त हो रही थी l कालाबाजारी को रोकने के लिए पहले भी क्षेत्र में छापेमारी कर सिलेंडरो को जब्त किया गया थे l आज भी कई अन्य स्थानों से भी सिलेंडर जब्त किए गए हैं l जिन पर अन्य कार्यवाही के लिए लिखा जा रहा है l विभूति जुयाल क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी द्वारा सभी से अपील करी गई है कि वे किसी भी हालत में घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग या कालाबाजारी न करे l भविष्य में ऐसी छापेमारी लगातार जारी रहेगी l आम जन से भी अपील है वे अफ़ाओ पर ध्यान न दें सभी को नियमानुसार होम डिलीवरी के माध्यम से गैस की आपूर्ति होती रहेगी l पैनिक/परेशान होने से आमजन बचे और अपना सहयोग दे l

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *