वर्ष 2013 की 16-17 जून को केदारनाथ क्षेत्र में आयी भीषण आपदा व जलप्रलय में काफी लोग लापता हो गये थे। लापता हुए लोगों के 7 वर्ष बीत जाने के बाद भी लगातार नर कंकाल बरामद हो रहे हैं। इस वर्ष भी आपदा के दौरान लापता हुए लोगों के 4 नारकंकल पुलिस को मिले हैं। नरकंकालों की खोजबीन को लेकर रूद्रप्रयाग पुलिस एंव SDRF द्वारा 10 टीमों का गठन करते हुए अलग-अलग मार्गों (ट्रैकों) से रवाना किया था। टीमो द्वारा सघन खोजबीन अभियान चलाया गया, इस अभियान का प्रभावी नेतृत्वा पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह कर रहे थे, खोजबीन केदारनाथ से गरुड़ चट्टी होते हुए गोमुखड़ा, तोषी, त्रिजुगीनारायण से सोनप्रयाग की ओर गई टीम को गोमुखड़ा से नीचे गौरी माई खर्क के आसपास के क्षेत्र में खोजबीन के दौरान 4 नर-कंकाल (अस्थि-अवशेष) बरामद हुए। मिले नर कंकालों को उपलब्ध कराए गए बॉडी बैग में रखते हुए सोनप्रयाग लाया गया, जहां पर विधिवत पंचायतनामा भरे जाने तथा डीएनए सैंपलिंग की कार्यवाही की गयी। आज मंदाकिनी व सोन नदी के संगम पर सभी नर-कंकालों (अस्थि-अवशेषों) का नियमानुसार अंतिम संस्कार किया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *