हल्द्वानी नगर निगम में शामिल ग्रामीण इलाकों में 2 साल बाद भी कोई कार्य नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ब्लॉक कार्यालय में सरकार और नगर निगम के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार ने ग्राम पंचायतों को जबरन 16 वार्ड में तब्दील कर नगर निगम में शामिल किया, लेकिन शामिल होने के 2 बीत जाने के बावजूद इन क्षेत्रों में विकास के नाम पर एक ईट नहीं लगी। जबकि इससे पूर्व ग्राम पंचायत होने के चलते यहां निरंतर विकास कार्य होते रहते थे। इसलिए नगर निगम में शामिल होने के बाद यहां के ग्रामीण खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। सरकार और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने तत्काल ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य शुरू किए जाने की मांग करते हुए पुतला दहन किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *