भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय प्रशिक्षण विभाग मंडल शिविर का आयोजन आज जी,एम,एस, मंडल कैंट विधान सभा में किया गया। दो दिन तक चलने वाले शिविर का विधायक हरबंस कपूर एंव महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। शिविर में कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुशासित पार्टी है।उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा, रीति-नीति, कार्यपद्धति तथा केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में मंडल तक के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग पूरे उत्तराखंड में 252 मंडलों में आयोजित किए जा रहे हैं वही प्रशिक्षण के दौरान सोशल डिसटेंसिंग के साथ सभी को मास्क अनिवार्य रूप् से पहनने के निर्देश दिये गए है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को 2022 के चुनाव को लेकर भी बूथ स्तर को मजबूत करने के साथ केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुचाने के निर्देश भी पार्टी द्वारा दिये गए है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *