भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा महानगर देहरादून द्वारा आज भाजपा महानगर कार्यालय में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री खजान दास ,माननीय विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा ने संविधान दिवस के मौके पर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी संविधान निर्माता एवं संविधान सभा का उल्लेख करते हुए कहा कि आज ही के दिन 26 नवंबर 1949 को भारत के संविधान को महामहिम राष्ट्रपति जी को सौंपा गया था भारतीय संविधान में सभी वर्गों के अधिकार सुनिश्चित किए गए भारतीय जनता पार्टी संविधान का सम्मान करती है मुख्य वक्ता भगवत प्रसाद मकवाना पूर्व चेयरमैन सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड सरकार एवं दिल्ली प्रदेश प्रभारी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने अपने संबोधन में संविधान दिवस के उपलक्ष में विस्तृत रूप से प्रकाश डाला तथा भारतीय संविधान को लोकतंत्र की आत्मा बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया ।जिन्होंने 2015 से सरकारी स्तर पर संविधान दिवस को मनाने का निर्णय लिया उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान निर्माता भारत रतनबाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं संविधान को पूरा सम्मान देती है। #

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *