क्लेमेंटटाउन के पिपलेश्वर मंदिर परिसर में गढ़वाल भातृ मंडल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय गढ़ गौथिग रविवार को संपन्न हुआ। आयोजकों ने पहाड़ी वाद्य यंत्र ढोल दमाऊ की थाप पर मुख्य अतिथि सीएम पुष्कर धामी का स्वागत किया।

उन्हें चार धाम का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। मुख्यमंत्री ने संस्था की स्मारिका समलौण का विमोचन कर पदाधिकारियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गढ़ गौथिग न केवल सांस्कृतिक मेल-मिलाप का मंच है, बल्कि नई पीढ़ी के लिए अपनी संस्कृति और विरासत को जानने का भी एक माध्यम है। इससे पूर्व दोपहर में जौनसारी ग्रुप व कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

दोपहर के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उद्योगपति हरीश असवाल थे। इस अवसर पर धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, ग्राफिक एरा ग्रुप के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला, मेयर सुनील उनियाल गामा, मंडल के संरक्षक कर्नल हीरामणि बर्थवाल,रघुनंदन सिंह रावत, अध्यक्ष सुंदरलाल सेमवाल आदि उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *