BJP ने त्रिपुरा में पूर्ण बहुमत के साथ जीत हासिल की है जिसके बाद BJP मंडल मसूरी में खुशी की लहर है BJP मंडल मसूरी ने त्रिपुरा में BJP की जीत के उपलक्ष में मसूरी भगत सिंह चौक पर BJP जिंदाबाद के नारों के साथ आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया है।


मसूरी BJP मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा करने के बाद भी नार्थ ईस्ट में कांग्रेस का ग्राफ घटा है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में BJP पार्टी त्रिपुरा के साथ-साथ दूसरे राज्य में भी सरकार बनाने जा रही है इससे साफ जाहिर हो रहा है कि भारत जोड़ो यात्रा का नॉर्थ इस पर कोई असर नहीं पड़ा जिसकी खुशी में आज BJP मंडल द्वारा आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया जा रहा है।


वही महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमारी ने कहा कि BJP काम करती आ रही है और करती रहेगी जिसकी जनता सराहना करती है और इसका असर त्रिपुरा में देखा गया है और भाजपा ने त्रिपुरा में भारी जीत हासिल की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *