भारतीय सेना की 117 इंजीनियर रेजिमेंट की कैप्टन सुरभि जखमोला बीआरओ में विदेशी असाइनमेंट पर तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी होंगी। अधिकारी को प्रोजेक्ट दंतक के तहत भूटान में तैनात किया जाएगा। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) भारत में कार्यकारी सड़क निर्माण बल है जो भारतीय सशस्त्र बलों का समर्थन करता है।
क्या है? दंतक प्रोजेक्ट
दंतक परियोजना 24 अप्रैल 1961 को शुरू की गई थी। इस परियोजना की शुरुआत भूटान के तीसरे राजा और भारत के तत्कालीन प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू ने की थी। इसके तहत भूटान में अब तक कई महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण किया जा चुका है।
![](https://uttarakhandlivenews.com/wp-content/uploads/2023/01/Uttarayani-Mela-15x16_page-0001-6.jpg)