दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 9 से 15 अप्रैल 2023 तक श्री गुरु नानक पब्लिक महिला इन्टर कॉलेज ग्राउन्ड, निकट बन्नू स्कूल रेस कोर्स, देहरादून, उत्तराखंड में होने वाली श्रीमद देवी भागवत कथा का शुभारंभ करने के लिए देहरादून क्षेत्र में शनिवार को कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया।

जिसमें विशाल संख्या में गुरुदेव के शिष्यों सहित विनोद चमोली (विधायक, धर्मपुर विधानसभा), भी सम्मलीत हुए और अपने शीश पर कलश धारण कर के इस भव्य कलश यात्रा में भाग लिया। गुरुदेव आशुतोष महाराज (संस्थापक एवं संचालक, डीजेजेएस) की शिष्या सुप्रसिद्ध कथाव्यास, साध्वी अदिति भारती कथा का वाचन करेंगी। कथा का समय सायं 4 से रात्रि 8 बजे तक का रहेगा।

कलश यात्रा में श्रद्धालुओं की प्रार्थनाओं व उनकी दिव्य तरंगों के माध्यम से वातावरण में शांति और एकता का संदेश दिया गया। संस्थान का मुख्य उद्देश्य विश्व में शांति की स्थापना करना है। यह उद्देश्य प्रत्येक हृदय में ब्रह्मज्ञान की शाश्वत विधि द्वारा शांति स्थापित कर के ही यथार्थ पूर्ण किया जा सकता है। एक जाग्रत आत्मा में ही दूसरों को जगाने व विश्व में शांति की स्थापना करने की शक्ति होती है। हमारी मौजूदा सभी समस्याओं का मूल है –अनियंत्रित मन।

जिसका एकमात्र समाधान है ब्रह्मज्ञान, क्योंकि ब्रह्मज्ञान की ध्यान साधना द्वारा ही अनियंत्रित मन को नियंत्रित किया जा सकता है। शास्त्रों में स्पष्ट वर्णन है कि समय के पूर्ण गुरु ही व्यक्ति को ब्रह्मज्ञान प्रदान करने का सामर्थ्य रखते हैं। निःसंदेह, आध्यात्मिक रत्नों को लिए, डीजेजेएस द्वारा आयोजित श्रीमद देवी भागवत कथा सभी वर्गों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगी। देहरादून, उत्तराखंड के निवासियों को उनकी व्यस्त दिनचर्या से कथा के लिए समय निकालकर लाभान्वित होने की प्रेरणा प्रदान करने में कलश यात्रा कारगर सिद्ध हुई। यह कथा सब के लिए सुख व शांति का स्रोत सिद्ध होगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *