श्राद्ध पक्ष में पितरों का तर्पण करने से बहुत पुण्य मिलता है। ऐसा माना जाता है कि पितृ पक्ष के दौरान कुछ चीजें दान करने से बहुत पुण्य मिलता है।

चाँदी का दान

पितृ पक्ष में चांदी की कोई भी वस्तु का दान करना शुभ होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।साथ ही उनका आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहे। चांदी का संबंध चंद्र ग्रह से है। इसलिए पितृ पक्ष में दूध और चावल के साथ चांदी का भी दान किया जाता है।

काले तिल का दान

श्राद्ध में काले तिल का दान करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि पितृ पक्ष में यदि कुछ दान करना संभव न हो तो काले तिल का दान करना चाहिए। कहा जाता है कि काले तिल मुसीबतों और विपदाओं से रक्षा करते हैं।

गुड़ का दान

पितृ पक्ष में गुड़ का भी दान किया जाता है। गुड़ का दान करने से पितरों को विशेष संतुष्टि मिलती है। ऐसा माना जाता है कि गुड़ का दान करने से घर के कष्ट भी दूर होते हैं और पितरों को भी शांति मिलती है।

अन्न का दान

पितृ पक्ष में अन्न का दान एक महान दान माना जाता है। कहा जाता है कि इससे पितरों को संतुष्टि मिलती है। यदि आप पितृ पक्ष में अन्न का दान करना चाहते हैं तो हमेशा गेहूं और चावल का दान करें। यदि यह दान कुछ निश्चय के साथ किया जाए तो मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *