यूपी के अंबेडकर नगर जिले से एक अजीब खबर सामने आई है. जहां पंचायत लड़की की शादी के लिए वर चुनने के लिए बैठी। हैरान करने वाली बात यह है कि इस दौरान दूल्हे का चयन पर्ची लगाकर किया गया। बता दें कि यह लड़की एक नहीं बल्कि चार लड़कों के साथ घर से भाग गई थी। इस लड़की को खुद भी नहीं पता था कि वह वास्तव में किस लड़के को ज्यादा पसंद करती है और किसके साथ शादी करके अपनी जिंदगी बिताना चाहती है।

मामला अजीमनगर (कोतवाली टांडा) थाना क्षेत्र का है. दरअसल, पांच दिन पहले चार लड़के एक लड़की को उसके घर से ले गए। इस दौरान चारों ने एक रिश्तेदार के यहां लड़की को छिपा कर रखा। लेकिन जांच में सभी पकड़े गए। पकड़े जाने के बाद लड़की के परिजन आरोपित के खिलाफ मुकदमा चलाने जा रहे थे। लेकिन फिर पंचायत ने इस मामले में शादी का प्रस्ताव रखा। जब लड़की से पंचायत में पूछा गया कि वह किससे शादी करना चाहती है तो वह तय नहीं कर पाई कि इन चारों में से किसे अपना जीवन साथी चुनना चाहती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में टर्निंग पॉइंट तब आया जब चारों लड़कों में से कोई भी लड़की से शादी के लिए राजी नहीं हुआ. कोई भी लड़का उससे शादी करने को तैयार नहीं था। जिसके बाद पंचों ने फैसला सुनाने के लिए बातचीत की। साथ ही एक अनोखा ट्रिक लेकर आए। जिसके अनुसार बालिका के लिए वर का चयन पर्ची के माध्यम से किया जाएगा। मतलब लड़की की शादी उसी लड़के से होगी जिसके नाम की पर्ची निकलेगी।

पंचों के फैसले के बाद चारों लड़कों के नाम की पर्ची बनाई गई। पर्चियों को एक कटोरे में रखा गया था। तभी पंचों ने एक बच्चे से पर्ची उठवायी । पर्ची खुलते ही मामला शांत हो गया। अंत में लड़की की शादी उसी युवक से तय की गई जिसका नाम पर्ची में आया था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *