पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून के कक्षा नवी के विद्यार्थी कार्तिक जुयाल ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2023 में प्रथम स्थान प्राप्त कर देहरादून संभाग का नाम शिखर पर पहुंचाया।

इस विजय के लिए देहरादून संभाग की उपायुक्त डॉ सुकृति रैवनी,सहायक आयुक्त स्वाति अग्रवाल, ललित मोहन बिष्ट व सुरजीत सिंह ने कार्तिक को अपना आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ब्रिगेडियर सुदेश कुमार सिंह व लेफ्टिनेंट कर्नल गीता मिश्रा ने कार्तिक जुयाल को इस जीत के अपना आशीर्वाद ब बधाई दी। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में प्रधानमंत्री केंद्रीय विद्यालय नंबर एक एफ एस, आगरा में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में देहरादून संभाग के 17 विद्यार्थियों ने अपने परियोजनाओं के साथ भाग लिया, जिसमें से कार्तिक का एकमात्र परियोजना राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुआ।

आगरा में 446 परियोजनाओं में से कार्तिक जुयाल का परियोजना उत्कृष्ट मान्यता प्राप्त 42 परियोजनाओं में शीर्ष ग्रेड पर रहा है और इसे ओपन राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए चयनित किया गया है।
प्रोजेक्ट का विषय स्मार्ट व्हीकल सिक्योरिटी सिस्टम था। कार्तिक के मार्गदर्शक व उपदेशक जीव विज्ञान शिक्षक पीयूष निगम की छत्रछाया में विद्यार्थियों की मेहनत रंग लाई । विद्यालय के प्रमुख श्री माम चंद्र ने इस जीत में पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
प्रमुख ने कार्तिक और उसके सहयोगी विद्यार्थियों को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए अपना आशीर्वाद प्रेषित कर, उनकी प्रगति की कामना की, साथ ही शिक्षक पीयूष निगम की प्रशंसा भी की गई कि उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थी सदैव राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं।

कार्तिक ने इस उपलब्धि के लिए अपने माता-पिता, शिक्षकों और सहयोगियों का कृतज्ञता व्यक्त किया।
विद्यालय के सभी छात्र, शिक्षक, और कर्मचारी ने इस जीत पर अत्यंत आनंदित होते हुए अपना समर्पण दिखाया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *