NIA ने सुबह-सुबह राज्य में छापेमारी की। यह कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि उन पर खालिस्तान आतंकियों से जुड़े होने का संदेह था। देश के कई राज्यों और उत्तराखंड के दो जिलों में NIA का हमला जारी है। आपको बता दें कि NIA देशभर में दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में भी छापेमारी कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, NIA की टीम राजधानी में एक गैन हाउस के मालिक के घर भी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गन शॉप के मालिक परीक्षित नेगी हैं, जिन्हें दो साल पहले पुलिस ने गिरफ्तार किया था। परीक्षित नेगी को दो हजार से अधिक गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया था। वह अब जमानत पर है। NIA को खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट पर फायरिंग की जानकारी मिली है।

दूसरी कार्यवाही उधम सिंह नगर की है। जहां NIA की छापेमारी हो रही है। बाजपुर में NIA की छापेमारी अब भी जारी है। साल 2016 में पंजाब की नाभा जेल में हुए धमाके में बाजपुर के ग्राम धँसारा निवासी आसीम पर आतंकवादियों को हथियार सप्लाई करने का आरोप लगाया गया था। जिसके चलते असीम सजा काट रहा था और चार महीने पहले कोर्ट से मुकदमे में बरी होकर घर आ गया था। NIA उस से और उसके परिवर से कर रही है।

यह पहली बार है की इतने बड़े पैमाने में NIA द्वारा उत्तराखंड में कार्रवाई हो रही है है। ऐसा माना जा रहा है कि कनाडा के साथ बिगड़ रिश्ते और वहां पर मौजूद खालिस्तान उग्रवादी के चलते हो रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *