खबर राजधानी देहरादून से है आपको बता दे की पटेल नगर स्थित सड़क किनारे एक सिरफिरे ने लड़की पर तान डाली बंदूक, मौके पर लोगों ने पहुंचकर बचाई लड़की की जान।वही तुरंत आसपास के लोगों ने तुरंत सूचना दी पुलिस को ,मौके पर पहुंची पुलिस।

आपको बता दे की यह सरफिरा बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है और जिस लड़की पर गोली तानी वहा भी बिहार की बताई जा रही है , लड़की दिल्ली से एग्जाम देने देहरादून पहुंची और ये सर फिरा भी लड़की के पीछे पीछे देहरदून पहुंच गया और सड़क किनारे लड़की के उपर बैठ कर मुंह में बंदूक तान दी, वही आस पास के लोगो की सूझ बूझ से मौके पर पुलिस पहुंची और लड़की की जान बचा ली।

वही आपको बता दे की पुलिस के पहुंचने से पहले लड़के की धुनाई जनता ने जमकर कर की, आपको बता दे की मौके पर पुलिस ने पहुंच कर लड़की को थाने में लेकर पहुंची व लड़के को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

लड़का अभी कुछ ब्यान देने के होश में नहीं है , वही लड़की से अभी पुलिस पूछताछ कर रही है, और लड़के को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *