उत्तराखंड में टूटा राजनीतिक मिथक:CM धामी ने लगातार 4 साल का कार्यकाल पूरा किया, 5 साल तक बने रहने की चुनौती

पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड भाजपा के सबसे लंबे कार्यकाल के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने आज मुख्यमंत्री पद के 4 साल पूरे कर लिए हैं। पहली बार 4 जुलाई 2021 को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 2022 में भाजपा की सरकार बनने के बाद दोबारा फिर से उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया। दोनों कार्यकाल में उन्होंने आज 4 साल पूरे कर लिए हैं।

धामी के सामने 5 साल टिकने की चुनौती

दरअसल उत्तराखंड में भाजपा सरकारों में कोई भी मुख्यमंत्री लगातार 4 साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया। राजनीतिक अस्थिरता के कारण केंद्रीय नेतृत्व में यहां बार-बार मुख्यमंत्री बदले।

पुष्कर सिंह धामी अकेले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो 4 साल तक लगातार बने रहे। लेकिन उनके सामने अभी रिकॉर्ड बनाना बाकी है। 5 साल तक अगर वह लगातार मुख्यमंत्री बन रहे हैं, तो भाजपा सरकार का यह रिकॉर्ड होगा।

नारायण दत्त तिवारी कर पाए थे 5 साल पूरे

राज्य गठन के बाद 2002 से 2007 तक कांग्रेस के एनडी तिवारी ऐसे मुख्यमंत्री थे, जो लगातार 5 साल का कार्यकाल पूरा कर पाए। उसके बाद न तो कांग्रेस सरकार में और ना ही भाजपा सरकार में कोई मुख्यमंत्री 5 साल तक चल पाया। धामी सरकार में भी कई बार नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा चलती रही। अब उनके सामने यह बड़ी चुनौती है कि वह 5 साल तक टिक पाते हैं या नहीं।

हार के बाद भी मिली सीएम की कुर्सी

2022 के विधानसभा चुनाव में खटीमा से चुनाव भरने के बाद भी भाजपा नेतृत्व में उन पर भरोसा जताया। इसके बाद मार्च 2022 में पुष्कर सिंह धामी को फिर से प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया।

तब से लेकर अब तक केंद्रीय नेतृत्व के लिए धामी उत्तराखंड में भाजपा के सबसे विश्वसनीय चेहरा साबित हुए हैं। कई अहम निर्णय को लेकर भी धामी ने देश भर में सुर्खियां बटोरी हैं।

उसमें यूनिफॉर्म सिविल कोड की बात हो या फिर नकल विरोधी कानून या धर्मांतरण जैसे बड़े कानून की बात हो, जिनकी चर्चाएं देशभर में रही।व्यवहार में सौम्यता और निर्णयों में कठोरता दिखी

इन चार सालों में धामी के व्यवहार में सौम्यता और एक्शन में कठोरता हमेशा नजर आई है। लैंड-लव और थूक जिहाद जैसे मामलों के खिलाफ कड़े फैसले लेकर उन्होंने बड़ा संदेश दिया है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके कामकाज से खुश होकर उनकी पीठ थपथपाई है। पीएम ने साफ संदेश दिया है कि वह बगैर किसी चिंता के इसी गति से काम करते रहें। धामी के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार उत्तराखंड भी आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *