राकेश रावत के भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष बनने के बाद मसूरी आने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुके, माला और शॉल पहना कर जोरदार स्वागत किया वहीं व्यापार संघ ने भी उनका ढोल ढमाके और आतिशबाजी कर स्वागत किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिलक लाइब्रेरी प्रागंण में जोरदार स्वागत किया और मिष्ठान वितरण किया।


इस मौके पर राकेश रावत ने उन्होंने राष्ट्रीय प्रदेश नेतृत्व मंत्री गणेश जोशी और पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं का विशेष आभार व्यक्त किया जिन्होंने छोटे से गांव और परिवार को सम्मान दिया और यह भाजपा में ही संभव है उन्होंने कहा कि पार्टी के छोटे बड़े सभी कार्यकर्ताओं पिछले मंडल के अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों को साथ लेकर चलेंगे और आगामी निकाय और लोकसभा चुनावों को लेकर बूथ स्तर पर कार्य कियाजायेगा और आने वाले आठ महीने में भाजपा मसूरी मंडल नये मुकाम को छुयेगी पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल के नेतृत्व में संगठन को मजबूत किया जायेगा।


इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने नये मंडल अध्यक्ष राकेश रावत को बधाई दी और कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है तथा जो भी सहयोग मांगा जायेगा पूरा सहयोग किया जायेगा और कार्यकर्ताओं का मान सम्मान किया जायेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *