WWE के रेसलर द ग्रेट खली यानी दिलीप सिंह की मां काफी समय से लुधियाना के एक अस्पताल में भर्ती है उनका इलाज चल रहा था। खली की मां दिल और फेफड़े की बीमारी से पीड़ित थी। सही समय पर इलाज चलने के बाद कल देर रात उनका निधन हो गया और वह खली को अलविदा कह गई।खली की माँ टांडी देवी का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। डीएमसी अस्पताल के पीआरओ ने बताया है कि मल्टीपल ऑर्गन फेलियर होने की वजह से खली की माँ का निधन हुआ है। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर उनके निधन पर दुख जताया है।

खली भारत के इकलौते वर्ल्‍ड हैवीवेट चैंपियन है। खली भारत मे ही नही विदेशों में भी काफी मशहूर है। खली प्रोफेशनल रेसलर और वेट लिफ्टर हैं। खली करीब सात फीट एक इंच लंबे है। खली हॉलीवुड व बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके है। खली ने कई बार अंडरटेकर और बिग शो जैसे पहलवानों को भी हराया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *