यू तो सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है,परंतु जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है-वही हम बात कर रहे है जीवन से जुड़े जल की,अगर इंसान को समय पर जल न मिले तो क्या हो सकता है ये आप भी समझ सकते है-तो आज हमारी टीम नियर आई.टी.आई निरंजनपुर पानी की टैंकी पर मोके पर पहुँची, यह देखा गया की पार्षद वार्ड नं -74 के सतीश कश्यप की अगुवाई में जनता ने पेयजल निगम के अधिकारियों का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान स्थानीय जनता ने अधिकारियों पर जमकर भड़ास निकाली। आप भी देखिए सीधा तस्वीरे। ब्रह्मपुरी वार्ड के कई इलाकों में लंबे समय से बनी पानी की समस्या का निराकरण ना किए जाने पर आक्रोशित ब्रह्मपुरी वार्ड के चमनपुरी, प्रीत विहार, इंदिरा गांधी मार्ग आदि अन्य कॉलोनियों में करीब बीस दिन से पानी की समस्या बनी हुई है।

स्थानीय जनता के मुताबिक पेयजल निगम के अधिकारियों की ओर से समस्या के निराकरण को लेकर रोज आश्वासन दिए जा रहे थे। समस्या का समाधान नहीं हुआ। शुक्रवार को क्षेत्रवासियों का सब्र का बांध टूट गया। ऐसे में क्षेत्रीय पार्षद सतीश कश्यप ने पेयजल निगम के खिलाफ जोगीवाला स्थित उनके कार्यालय पर प्रदर्शन करने की तैयारी की। लेकिन तभी सूचना प्राप्त हुई कि पेयजल निगम के सभी अधिकारी आईटीआई निरंजनपुर स्थित पानी की टंकी पर पहुंचे हुए हैं। फिर सतीश कश्यप के नेतृत्व में स्थानीय लोग वहीं मोके पर आ गए। यहां अधिकारियों की घेराबंदी कर दी। विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सतीश कश्यप ने कहा कि पेयजल निगम के अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। बार-बार फोन करने पर भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। रात के 11 बजे तक जनप्रतिनिधि स्थानीय लोगों के साथ घूम कर पानी चेक कर रहे हैं। लेकिन अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। स्थानीय लोगों ने अधिशासी अभियंता संदीप कश्यप, सहायक अधिशासी अभियंता, अपर अभियंता अमर सिंह आदि को आधे घंटे तक घेर के रखा। जिसके बाद अधिकारियों की ओर से शुक्रवार आज शाम तक पानी की आपूर्ति सुचारू करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद जाकर लोग शांत हुए। प्रदर्शन करने वालों में प्रीत विहार कॉलोनी समिति के अध्यक्ष सीपी कोठारी, पीडी गुप्ता, कौशलेंद्र सिंह, संजीव सिंघल, नाथीराम धीमान, सर्वेश कुमार, राजू गुप्ता, कृष्णा देवी, प्रीति गुप्ता, सुनीता, निधि, आरती, कृष्णा देवी, मंजू देवी, ममता, मीना देवी, कमलेश,शकुंतला, लक्ष्मी, सचिन आदि मौजूद रहे। उत्तराखंड लाइव न्यूज़ के लिए देहरादून से ज्योति मौर्य की रिपोर्ट।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *