अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा मसूरी मंडल द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कचहरी परिसर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने शिवरात्रि के अवसर पर भजन कीर्तन किया और सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।


इस अवसर पर भाजपा मसूरी महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मौजूद महिलाओं को सम्मानित किया गया है और आज शिवरात्रि के अवसर पर भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया है जिसमें शहर शहर की विभिन्न महिलाओं ने भाग लिया उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *