2022 के इलेक्शन की तैयारी शुरू हो चुकी है वही आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से नियुक्त महानगर प्रभारी लोकेश विशिष्ठ नें आज देहरादून जनपद के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक धर्मपुर विधानसभा में पूर्व विधायक दिनेश अग्रवाल की उपस्थिति तथा महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विधानसभा क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग करते हुए अपने विचार व्यक्त किये।

भाजपा के शासन में मंहगाई अपने चरम पर है। जरूरत की सभी चीजें फल, सब्जी, दालें दुगने दाम पर मिल रहे हैं। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के बेतहाशा बढते दाम आम आदमी का जीना दूभर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारें मंहगाई पर काबू पाने में असफल साबित हुई हैं। रसोई गैस सिलेण्डर के दाम इतने बढ चुके हैं कि गरीब आदमी के घर का चूल्हा बुझने की कगार पर है।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा नें कहा कि अब प्रदेश की जनता इस निकम्मी व भ्रष्ट सरकार को बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है इसलिए इसे उखाड़ फेंकने के लिए अब सड़कों पर उतर कर संघर्ष करना पड़ेगा।अंत में लोकेश विषिष्ठ ने पार्टीजनों से आह्वान किया कि अब कमर कस कर संघठन को मजबूत करने के साथ साथ संघर्ष के लिए सड़कों पर उतर जाएं।वही आज बेढक में हरिप्रसाद भटट, रमेश कुमार मंगू, अनुप कपूर, मामचंद, राजेश परमार, एतात खान, मनीष कुमार, मोहन गुरूंग, उषा चैहान, जाहिद अंसारी, मुकिम अहमद, विरेन्द्र सिंह, संजय उपाध्याय, मुकेश चैहान, सुभाष धस्माना, हरेन्द्र गुसांई, पूर्व प्रधान विरेन्द्र सिंह, डबल थापा, विकास कुमार, अमनदीप सिंह, पियूष गौड़, डबल राई, पुष्पा पुंडिर, मुकेश चैहान, सुधांशु पुंडिर सलीम आदि उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *