नेहरू कॉलोनी देहरादून थाना क्षेत्र से बड़ी खबर है। आपको बता दें कि नेहरू कॉलोनी थाना परिसर के श्मशान घाट के समीप एक मकान में एक युवती व एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। एसपी सिटी ने बताया कि राहुल के घर में 25 वर्षीय राहुल और शिल्पा के शव मिले हैं।
![](https://uttarakhandlivenews.com/wp-content/uploads/2023/01/ADd-new-2-1-copy-copy-6-1.jpg)
जहर का इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। एसपी सिटी ने बताया कि युवक मैक्स अस्पताल में काम करता था। कुछ साल पहले एक युवक और युवती एक फार्मेसी में काम करते थे। बीती रात युवती अपने मायके एमडीडीए कॉलोनी से मृतक के घर आ गई। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।सूचना पर नेहरू कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
![](https://uttarakhandlivenews.com/wp-content/uploads/2023/01/Uttarayani-Mela-15x16_page-0001-17.jpg)