थाना नेहरू कॉलोनी अपराध क्रमांक 19/23 धारा 420, 467, 468, 471, 120बी भादवि में दर्ज मामले की जांच उप निरीक्षक अमित ममगांई द्वारा की जा रही है, जिसमें दिनांक 29 जनवरी 2023 तक कुल 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस, कर्नाटक, बेंगलुरू से फर्जी डिग्री प्राप्त कर उक्त मामले से संबंधित एक अन्य चिकित्सक को गिरफ्तार करने में सफल रहा। अब तक कुल 8 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं और अन्य संदिग्ध आरोपियों के बारे में अहम जानकारी जुटाई जा रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है।

गिरफ्तार चिकित्सक का विवरण

1- मोहम्मद जावेद (उम्र 35 वर्ष) पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी चुना भट्टा, अधोइवाला, थाना रायपुर, जनपद देहरादून

पुलिस टीम

01-लोकेंद्र बहुगुणा थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी
02- श्री अनिल जोशी क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी
03- श्री सर्वेश पंवार पुलिस अधीक्षक अपराध
04-उपनिरीक्षक अमित ममगाईं विवेचक
05-का आशीष राठी
06-का बृजमोहन

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *