दिनांक 28.11.2022 को वादी श्री गुरमिन्दर सिह सरना निवासी डी-21 रेसकोर्स देहरादून ने थाना नेहरु कालोनी पर आकर लिखित तहरीर दी कि वो सुबह 04:30 बजे अपने घर के बाहर सुबह की सैर को निकलने ही वाले थे कि तभी तीन अज्ञात लोगों ने उन्हें अचानक दबोच लिया और उन्हें घर के अन्दर ले जाकर बन्धक बनाकर उनके साथ आसलहों के दम पर मारपीट की गयी और हाथ पैर बाँधकर उनके घर से करीब 04 लाख रुपये नगद, इगनिस कार व 06 महंगी घड़ियाँ करीब 12 लाख की असलहों के दम पर लूट कर ले गये। जिसके आधार पर थाना नेहरु कालोनी पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया गया।

घटना की गम्भीरता को देखते हुये श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशों के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी नेहरु कालोनी महोदय के निकट पर्यवेक्षण में तत्काल 05 टीमों का गठन कर उन्हें घटना के अनवारण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिसके उपरान्त गठित टीमों को उत्तराखण्ड व बाहरी राज्यों हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब व चंडीगढ़ रवाना किया गया। गठित टीमों द्वारा घटना स्थल के आस-पास तथा मार्ग के करीब 700 सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का गहनता से अवलोकन किया गया। साथ ही मुखबिर तन्त्र को सक्रिय किया गया।

दिनांक: 13-12-22 की रात आरोपी अतुल राणा को उसके गांव हसनपुर, मेरठ उ.प्र. से गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में जानकारी मिलने पर अन्य तीन आरोपित सुशील कुमार, अमृत व दीपक को आज दिनांक 14-12-22 की सुबह आशारोड़ी, देहरादून से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगणों के कब्जे से लूट का माल तथा अवैध हथियार बरामद किये गये। उक्त घटना से पूर्व अभियुक्तगणों द्वारा ग्रेटर नोयडा उ0प्र0 में एक डाक्टर का अपहरण कर पाँच करोड़ की फिरौती माँगी गयी थी। इसके अलावा मन्नापुरम गोल्ड फाईनेन्स से करीब 15 किलो सोने की लूट की गयी थी। जिसमें अभियुक्तगण फरार चल रहे थे। अभियुक्तगणों के कब्जे से बरामद पिस्टल, कारतूस व अवैध तमन्चे के आधार पर अलग से आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगणों के विरूद्ध बाहरी राज्यो में लूट, हत्या, मारपीट व डकैती के कई अन्य अभियोग पंजीकृत होना पाया गया है। अभियुक्तों को समय से मां0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *