धर्मपुर विधायक विनोद चमोली और ब्रह्मपुरी वार्ड के पार्षद सतीश कश्यप की ओर से ब्रह्मपुरी में करोड़ों रुपए से होने वाले कामों का शिलान्यास किया। जिसमें बिंदाल नदी के किनारे पुस्ते का निर्माण किया जाएगा। जिससे बरसात में लोगों के घरों में पानी नहीं घुस पाएगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों का निर्माण किया जाएगा। नगर निगम से 50 लाख की लागत से नालियों का निर्माण होगा।
इस दौरान विधायक विनोद चमोली और पार्षद ने 300 श्रमिकों को सामान वितरण किया। जिसमें महिलाओं को सिलाई मशीन, कंबल छाता आदि दिया गया।


इस अवसर पर धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने कहा कि क्षेत्र में कई विकास कार्य किए गए हैं। आने वाले समय में कई काम किए जाएंगे। क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के तौर पर लिया जा रहा है और लिया जाता रहेगा। जनता की समस्याओं का निराकरण हर हाल में किया जाएगा। वहीं स्थानीय पार्षद सतीश कश्यप ने कहा कि वे अपने वार्ड की जनता की समस्याओं के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। जनता की समस्याओं के निराकरण करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, कौशलेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष संजीव सिंह, जसवीर सिंह, नाथीराम, गौरव बुडाकोटी, विवेक वर्मा, सागर यादव, नीतू रावत, राकेश पाल, निधि राणा, विद्या बिष्ट, सर्वेश कुमार, सचिन शर्मा, रवि सिंह, मीरा कंडारी, नीतू वालिया, नीरज यादव, अंजली यादव आदि मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *