ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संघ ने फंक्शनल मर्जर विलय को रोकने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पंचायत राज मंत्री सतपाल महाराज का आभार व्यक्त किया।
मंत्री सतपाल महाराज के हस्तक्षेप के बाद ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी के फंक्शनल मर्जर के शासनादेश स्थगित करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए सुभाष रोड स्थित उनके कार्यालय में पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज से भेंट कर उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।
![](https://uttarakhandlivenews.com/wp-content/uploads/2023/01/a8b3658c-1ec7-4733-ab8c-9ddd354c3cef-1024x476.jpg)
इस अवसर पर महामंत्री नारायण किमौलिया, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विकास दुमका, सुनील कोटनाला, सोबन सिंह रावत, जयवीर रांगड़,कैलाश राणा, विनोद गिरी गोस्वामी, सौरभ निर्मोही,नवदीप रावत, विकास गोस्वामी, जसवीर सिंह,धर्मवीर सिंह, पंकज उनियाल, हिमांशु वर्मा और दिनेश उपाध्याय आदि उपस्थित थे।
![](https://uttarakhandlivenews.com/wp-content/uploads/2023/01/Uttarayani-Mela-15x16_page-0001-27.jpg)