राजधानी में बीती रात बदमाशों ने एक प्रोपटी डीलर को गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। जिस के बाद राजधानी में सनसनी मच गई। राजधानी के नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर राजू बॉक्सर उर्फ राजेन्द्र पुंडीर की दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशो की दो गोलिया राजू के लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। वही पुलिस को 24 घंटे के अंदर बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुए हत्याकांड का पुलिस टीम ने 24 घंटे के अंदर चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो पिस्टल भी बरामद हुई है। 27 जनवरी की रात्रि समय लगभग 22ः15 बजे थाना नेहरू कालोनी को सूचना प्राप्त हुई कि माता मंदिर रोड पर अजबपुर में 02 व्यक्तियों द्वारा राजेन्द्र पुण्डीर उर्फ राजू बाक्सर नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद देहरादून, पुलिस अधीक्षक नगर तथा अन्य उच्चाधिकारीगणों द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी। मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया कि स्कूटी सवार 02 व्यक्तियों द्वारा घटना को अजांम दिया गया है तथा मृतक राजेन्द्र पुण्डीर उपरोक्त को गोली मारने के बाद वह अपनी स्कूटी से फरार हुए हैं।क्षेत्राधिकारी नेहरू कालोनी के पर्यवेक्षण में मौके पर ही अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। साथ ही अज्ञात स्कूटी सवार अभियुक्तों की तलाश हेतु सभी थाना क्षेत्रों में चैकिंग अभियान चलाते हुए जनपद से बाहर जाने वाले बार्डरों को सील कर सभी वाहनों की सघन चैकिंग शुरू की गयी। गठित पुलिस टीमों द्वारा मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर आस-पास के सीसीटीवी फुटेजों का अवलोकन किया गया, साथ ही एक टीम द्वारा घटना के सम्बन्ध में मृतक के परिजनों व अन्य संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गयी।पूछताछ व अन्य साक्ष्यो के आधार पर घटना में विनय काम्बोज नामक व्यक्ति का नाम प्रकाश में आया, साथ ही यह तथ्य भी प्रकाश में आया कि मृतक राजेन्द्र पुण्डीर उर्फ राजू बाक्सर का शावेज नाम के व्यक्ति से प्राप्र्टी को लेकर विवाद चल रहा था तथा प्रकाश में आया अभियुक्त विनय काम्बोज शावेज खान का ही साथी है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल शावेज खान उपरोक्त की तलाश प्रारम्भ की गयी तथा मुखबिर की सूचना पर उसे पुरानी बाइपास चौकी के पास से पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया। शावेज खान से सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपने साथी विनय काम्बोज, अनिकेत काम्बोज तथा फरीद खान के साथ मिलकर राजू बाक्सर को मारने का प्लान बनाया था तथा उसके लिये 02 पिस्टल किराये पर ली थी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *