रिपोर्ट । ललित जोशी
मौसम विभाग की सटीक भविष्यवाणी के चलते सरोवर नगरी व उसके आसपास देर रात्रि से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है।वह आसमान में घना कोहरा छाया हुआ है। पर्यटक भी होटल में दुबके रहे।
![](https://uttarakhandlivenews.com/wp-content/uploads/2021/07/8698c5e9-ed2e-479d-bf72-65a43b07a358-719x1024.jpg)
यहाँ बता दे 27 जुलाई से विधुत विभाग की हड़ताल चल रही थी जिसके चलते आधे सरोवर नगरी व उसके आसपास विधुत आपूर्ति पूर्ण तरह बाधित हो गयी। आज भी कई घरों में विधुत आपूर्ति बाधित हो रही है । जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी बता दे पर्यावरण मित्रों की हड़ताल खत्म हो जाने से सरोवर नगरी में कूड़े के ढेर को उठा दिया है पर कई जगह नालियों के बंद हो जाने से बारिश का पानी सड़को पर तलया बन गया है।जनपद नैनीताल में दो मार्ग आवाजाही के लिए बन्द हुए हैं।जबकि अन्य स्थानों से पत्थरों का लुढ़कना जारी है।कहीं से भी कोई अप्रिय घटना का समाचार नही मिला हुआ है।