उत्तराखंड की top 5 खबरे। रुद्रप्रयाग: राष्ट्रीय काग्रेस के 136 वे स्थापना दिवस पर आज रुद्रप्रयाग जिला काग्रेस कमेठी ने जिला कार्यालय मे बड़े धूमधाम से मनाया।जिलाध्यक्ष ईश्वर सिह विष्ट ने ध्वजारोहण करके स्थापना दिवस का शुभारम्भ किया। उन्होंने सभी वरिष्ठ प्रदेश सदस्यो,,जिला सदस्यो, सभी संगठनो को बधाई देते हुए कहा कि काग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी पार्टी है,देश को अग्रेजो की गुलामी से आजादी दिलाने की लड़ाई मे सबसे बड़ी भूमिका हमारे महान पूर्वजो ने निभाई है। आज हम उन्ही के त्याग बलिदान एंव संघर्षो के बदौलत स्वतन्त्र होकर खुशी से जी रहे है।स्थापना दिवस पर सभी कांग्रेसीयो ने एक जुट होकर राष्ट्र गीत व बन्दे मातरम गाते हुए,,मुख्यबाजार से रैली निकाली ओर काग्रेस कार्यालय पर गोष्ठी की।काग्रेस के 136 वे स्थापना दिवस पर ,वरिष्ठ कांग्रेसीयो ने भी अपने-अपने विचार रखे,, ओर काग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया।स्थापना दिवस पर वरिष्ठ कांग्रेसी व पूर्व राज्यमंत्री देवेंद्र झिंकवाण, पूर्व प्रदेश महामंत्री – पीसीसी सदस्य बीरेंद्र बुटोला, ब्लाक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, जिला पंचायत सदस्य, नरेंद्र विष्ट,,सांसद प्रतिनिधि दीपा देवी,, नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिंक्वाण,, सेवादल के प्रदेश महामंत्री दिनेश मंमगाई,, अंकुर रौथाण, नरेंद्र रावत, महाबीर रौथाण, कोषाध्यक्ष मनोहर रावत,,कुशल रावत,, गोल्डी राणा, बीरेंद सिह,,शांति भट्ट, ब्लाक जखोली अध्यक्ष, सुरेंद्र सकलानी,, महिला उपाध्यक्ष देवेश्वरी देवी, पीसीसी सदस्य जे पी कठैत,, गीता मलासी, हरीश गुसाई , शैलेन्द्र भारती गोस्वामी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष लक्ष्मण रावत,, नीरज कुमार, प्रमोद गुसाई , माधो सिह नेगी आदि कही कांग्रेसी मौजूद रहे।कांग्रेसीयो ने आज संकल्प लिया कि हम हर संघर्ष के लिए पार्टी को मजबूत करने की लड़ाई बूथ स्तर तक जाकर लड़ेगे। हल्द्वानी इंदिरा नगर के कंपनी बाग में नगर निगम ने भारी फोर्स के साथ अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। जहां कुछ लोग अतिक्रमण कर करोड़ों की 4 बीघा जमीन पर अवैध कॉम्प्लेक्स बना रहे थे। नगर निगम की नजूल भूमि पर बड़े पैमाने पर भूमाफियाओं की नजरें गड़ी थी। इसलिए आज नगर निगम हल्द्वानी द्वारा भारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया साथ ही मौके पर मौजूद निर्माण का सभी सामान भी जब्त कर लिया। मौके पर यह भी जानकारी मिली है कि कुछ भू-माफियाओं द्वारा नगर निगम की निगरानी की इस जमीन को बेच भी दिया है, लिहाजा अब अधिकारी कार्रवाई की बात कर रहे हैं। फिलहाल प्रशासन की इस कार्रवाई को देखते क्षेत्र के भू-माफियाओं और अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है। आज सुबह से ही सरोवर नगरी व उसके आसपास कड़ाके की ठंड होने के बाद भी पर्यटकों की संख्या में कमी नजर नही आई। पहली बार भारी संख्या में देश के विभन्न राज्यो से पर्यटक सरोवर नगरी नैनीताल पहुँचे हुए थे। जिससे ठंड के चलते नगर पालिका प्रशासन ने स्थानीय लोगों व पर्यटकों के लिए जगह जगह अलाव की व्यवस्था की है। मौसम खराब होने के बाद भी पर्यटकों ने नोकाबिहार का लुफ्त उठाया। तथा इस दौरान पर्यटकों द्वारा मल्लीताल पंत पार्क में लगने वाली फड़ बाजार से जमकर खरीदारी भी की जिसमे खासतौर पर गर्म कपड़ों की खरीदारी की गई।जिसके पर्यटन पर आधारित व्यपारियो सहित टैक्सी चालक वोट चालक आदि लोगो के चेहरों पर भी रौनक देखने को मिल रही है। इधर देर शाम तक आसमान में घने बादल छाए हुए थे। दिन के समय ऊची चोटियों में उड़ते हुए हिमकण भी दिखाई दिये।जिससे ठंड में इज़ाफ़ा हो गया। स्थानीय लोगों ने व पर्यटकों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया।कई लोगों ने आग का भी सहारा लिया।जबकि नगर पालिका प्रशासन द्वारा जगह जगह अलाव जलाने की भी व्यवस्था की है। लालकुआं में कांग्रेस पार्टी के 136वें स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। बताते चलें कि आज लालकुआं में कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली गई इस यात्रा में कांग्रेस पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की। वहीं इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व केबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी को साथ लेकर एकजुटता का संदेश देने वाली पार्टी है, सभी कांग्रेसी इसके लिए बधाई के पात्र हैं। आज पार्टी का 136वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। पूर्व केबिनेट मंत्री श्री दुर्गापाल ने सभी कांग्रेसियों को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई दीं। वहीं कार्यक्रम में पहुंची पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी ने कहा कि भाजपा की सरकार ने आम आदमी के साथ-साथ अन्नदाताओं को भी प्रताड़ित किया हुआ है और उनके हितों को लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है। वहीं कांग्रेस पार्टी सभी की सहमति से विकास कार्यों को आगे बढ़ाने वाली पार्टी है। उन्होंने आज स्थापना दिवस के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *