आप पार्टी लगातार अपने संगठन और बूथ स्तर पर लगातार काम कर रही है आप की नीतियों से प्रभावित होकर आप पार्टी से लोगों के जुड़ने का सिलसिला भी प्रदेश में लगातार जारी है इसी कड़ी में आज प्रदेश में अपने संगठन विस्तार को लेकर आप प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर ने एक प्रेस वार्ता की जिसमें उन्होंने मीडिया को बताया कि पार्टी ने आने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं में 70 संगठन मंत्री बनाए हैं। इसके साथ ही पार्टी ने 2 नए प्रवक्ता जबकि बुद्विजीवी प्रकोष्ठ में पूर्व आईएएस (IAS) सुर्बधन शाह को जगह दी है। अध्यक्ष ने कहा कि आज प्रदेश की जनता BJP सरकार से पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है। उत्तराखंड की जनता को आज तक कोई भी विकल्प नहीं मिल पा रहा था। इस कारण प्रदेश की जनता को मजबूरन अपना वोट सिर्फ दो ही दलों के नेताओं को देना पडता था। लेकिन आप पार्टी प्रदेश में नई ऊर्जा के साथ आई है। आप पार्टी से लोगों को बेहद उम्मीदें हैे। आप पार्टी ने दिल्ली में जो एतिहासिक कार्य किए हैं उनके बारे में प्रदेश की जनता अच्छी तरह जानती है।उत्तराखंड लाइव न्यूज़ के लिए देहरादून से अजय मित्तल की रिपोर्ट।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *