राजस्थान के अलवर में सोमवार को 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग दंपती के घर में किलकारी गूंजी। मां की उम्र 70 साल और पिता की उम्र 75 साल है। शादी के तकरीबन 54 साल गुजर गए, अब दोनों काे पहली संतान हुई है।इधर, IVF तकनीक से संतान कराने वाले डॉक्टर का दावा है कि राजस्थान में यह अनूठा मामला है, जब इतनी उम्र की महिला ने बेटे को जन्म दिया है। हालांकि इस तकनीक से देश-दुनिया में पहले भी कई बुजुर्ग दंपती 70-80 साल की उम्र में भी माता-पिता बन चुके हैं। दरअसल, बांग्लादेश के युद्ध में झुंझुनूं के नुहनिया गांव के पूर्व सैनिक गोपीचंद को पैर में गोली लगी थी। दोनों को संतान नहीं थी। गोपीचंद ने का कहना है कि पहली संतान की खुशी कैसे जाहिर करें, समझ नहीं पा रहे हैं।

गोपीचंद कहते हैं, ‘अब वे भी दुनिया में सबके बराबर हो गए हैं। अब अपना वंश भी आगे बढ़ सकेगा। चंद्रावती की आंखों में बार-बार खुशी के आंसू आ जाते हैं। राजस्थान का शायद यह पहला मामला है। जब एक 75 साल के पुरुष और 70 साल की महिला को बच्चा हुआ हो। गोपीचंद ने बताया कि वह अपने पिता नैनू सिंह का इकलौता बेटा है। बच्चे का वजन करीब साढ़े तीन किलो है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *