रिपोर्ट- मुक्ति लाठ

दुनियाभर मे अंतर राष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे हर साल 30 जुलाई को मनाया जाता हैं , लेकिन भारत मे इसे पहले रविवार को ही मनाया जाता हैं। इस साल भारत में फ्रेंडशिप डे 1 अगस्त 2021 को मनाया जायेगा। यही एक ऐसा दिन हैं जिस दिन लोग अपने दोस्तो के साथ मिलकर एक दूसरे की और अपने अटुट रिश्ते की सराहना करते हैं।
पर क्या आप जानते हैं दोस्ती के इन त्योहार की शुरुआत कब और कैसे हुई थी।
तो आईये हम आपको बताते हैं इसके इतिहास के बारे में………
फ्रेंडशिप डे की शुरुआत साल 1958 मे हुई थी। कहा जाता हैं की साल 1958 के अगस्त महीने के पहले रविवार को एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के उपरान्त मरने वाले व्यक्ति के खास दोस्त ने अपने दोस्त की याद मे आत्महत्या कर ली थी, और तभी से अमेरिकी सरकार ने अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे के रूप मनाने का निर्णय लिया था।


इस दिन से जुड़ी कई कहानियाँ और भी देखने को मिलती हैं, यह भी माना जाता हैं की पराग्वे के डॉक्टर रमन आर्टेमियो ने 20 जुलाई 1958 को एक डिनर पार्टी का आयोजन किया जिसके दौरान उन्होंने अपने दोस्तो के साथ फ्रेंडशिप डे मनाने का विचार रखा, इसके बाद से दुनियाभर मे फ्रेंडशिप डे मनाया जाने लगा। उनका यह विश्वास था की दुनियाभर में सांस्कृतिक, राजनीतिक और धार्मिक मतभेदों को दूर करने के लिए दोस्ती महत्वपूर्ण है।
देखा जाए तो दुनिया में कई रिश्ते हैं जिन्हे लोग ईमानदारी से निभाते हैं, उन्ही सब मे से एक खास रिश्ता होता हैं दोस्ती का रिश्ता।

दोस्तो के लिए इस दिन का खास महत्व होता हैं, यही एक ऐसा दिन होता हैं जिस दिन लोग लिंग, धर्म और जाति कि परवाह किये बिना दोस्ती के खूबसूरत बंधन का जश्न मानते हैं। वैसे अगर देखा जाए तो दोस्ती निभाने और मनाने के लिए कोई एक दिन विशेष नही होता, पर आज के समय की व्यस्तता को देखते हुए लोग अपने दोस्तो के लिए अपने दोस्तो के लिए इस त्योहार के दिन के लिए समय निकाल लेते हैं। इस दिन को दोस्त एक जुट होकर खुशी से मनाते हैं, अपने दोस्तो को फ्रेंडशिप बैंड, कार्ड गिफ्ट करते हैं, घूमने जाते हैं, पार्टिया करते हैं।
इस प्रकार से फ्रेंडशिप डे का त्योहार मनाया जाता हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *